ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर अवैध खनन कर पत्थर ले जा रहे डंपर को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने सीज किया है। डंपर को गरुड़ चट्टी चौकी में खड़ा करवाया गया है। थाना पुलिस ने बताया कि बैरागढ़ क्षेत्र से खनन कर रात्रि के समय खनन सामग्री ऋषिकेश की ओर ले जाया जा रहा था। लक्ष्मणझूला पुलिस ने गरुड़ चट्टी बैरियर पर खनन सामग्री का रवन्ना मांगा तो डंपर चालक रवन्ना नहीं दिखा पाया। पुलिस ने डंपर को सीज कर कब्जे में ले लिया है। थाना लक्ष्मणझूला उप निरीक्षक हेमकांत सेमवाल ने बताया कि अवैध खनन कर रहे और बिना रवन्ना सामग्री ले जाने पर कार्रवाई की गई। संवाद