फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों की हड़ताल के कारण यात्रियों ने ट्रेनों का सहारा लिया। अधिकांश यात्री योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद मेल और उदयपुर एक्सप्रेस रवाना हुए। यह गाड़ियां दोपहर 2:55 बजे और 5:55 बजे संचालित हुईं। आरक्षण काउंटर से लेकर प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ रही। योगनगरी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक जीएस परिहार ने बताया कि दो दिन से रेलवे स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों का दबाव रहा। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली हेमकुंट एक्सप्रेस से भी यात्रियों की ने सफर किया।
विज्ञापन

Iयोगनगरी से रवाना हुई लक्ष्मीबाई एक्सप्रेसI

योगनगरी ऋषिकेश से लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस का पहले दिन संचालन हुआ। यह ट्रेन सुबह 6:15 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। याेगनगरी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि गाड़ी संख्या 14317 योगनगरी से लक्ष्मीबाई नगर के लिए अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई। यह ट्रेन उज्जैन के बजाय लक्ष्मीबाई नगर जंक्शन तक जाएगी। अभी तक यह रेलगाड़ी देहरादून से इंदौर के बीच मंगलवार व बुधवार को संचालित होती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें