फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अंडर-14 में डीएसबी और अंडर-18 में एनडीएस बना चैंपियन

Fri, 02 Oct 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-फुटबाल प्रतियोगिता में देहरादून के 20 विद्यालयों की टीमों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

ऋषिकेश। निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में अंडर 14 की चैंपिंयनशिप डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के नाम रही। अंडर-18 प्रतियोगिता एनडीएस ने जीती। विजेता टीमों को ट्राॅफी और प्रमाणपत्र दिए गए। एनडीएस स्कूल परिसर में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में देहरादून के 20 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पंजाबी विवि पटियाला के कुलपति प्रो. जगदीप सिंह और विशिष्ट अतिथि डाॅ. बलबीर सिंह रहे। अंडर-14 वर्ग में डीएसबी के स्वास्तिक परिहार को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और तनिष्क रावत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अंडर-18 वर्ग में एनडीएस के तुषार नेगी सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और अनुज गुलियाल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएसबी के प्रधानाचार्य शिव सिंह सहगल, फुटहिल्स के प्रधानाचार्य विकल गुप्ता, रेड फोर्ट की प्रधानाचार्या तरंग बेली, डा. अवतार कौर, एनजीए की प्रधानाचार्य डा. सुनीता जाग शर्मा, अमृतपाल डंग, विद्यालय के चेयरमैन डा. एसएन सूरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें