फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: त्योहारी सीजन में महंगे होंगे ड्राईफ्रूट

Wed, 23 Sep 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
काजू-बादाम समेत अखरोट के दाम में तेजी, मध्यम वर्ग की खरीदारी पर पड़ रहा असर
विज्ञापन

ऋषिकेश। त्योहारी सीजन और आगामी शादी समारोहों के बीच ड्राईफ्रूट के बढ़ते दामों ने लोगों का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। शादी समारोह में लगन मुहूर्त के दौरान सजाई जाने वाली ड्राईफ्रूट की टोकरी भी इस बार महंगी होने की संभावना है। व्यापारियों के अनुसार पिछले कुछ समय से ड्राईफ्रूट के दामों में लगातार तेजी बनी हुई है जिसका असर अब त्योहारी खरीदारी के साथ शादी समारोहों पर भी दिखाई देने लगा है। ड्राईफ्रूट विक्रेता शैली दीवान ने बताया कि यूक्रेन युद्ध के बाद काजू और बादाम समेत कई ड्राईफ्रूट के दामों में उछाल आया था। इसके बाद कीमतों में अपेक्षित कमी नहीं आई। वर्तमान में काजू की कीमत करीब 800 से 1200 रुपये प्रति किलोग्राम, बादाम 1000 से 1200 रुपये जबकि अखरोट 900 से 1200 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। वहीं सूखा नारियल का गोला करीब 400 रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि इस बार करीब 10 प्रतिशत तक और बढ़ोतरी का असर त्योहारी सीजन से लेकर शादी समारोह तक पड़ सकता है। व्यापारियों के मुताबिक लोग अब पहले की तुलना में कम मात्रा में ड्राईफ्रूट खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें