डोईवाला। परिवहन विभाग ऋषिकेश और कोतवाली पुलिस ने रविवार को शुगर मिल में गन्ना आपूर्ति लाने वाले ट्रैक्टर और ट्रक चालकों को जागरूक किया। साथ ही सड़क सुरक्षा के बारे में विभिन्न जानकारियां दीं। शुगर मिल परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) ऋषिकेश रश्मि पंत ने बताया कि चालक विशेष रूप से कोहरा और धुंध होने पर वाहन चलाने में सतर्कता दिखाएं। शुगर मिल में गन्ना आपूर्ति नियमित रूप से होती रहती है। वाहनों में भरे गन्ने से आगे-पीछे वाले वाहनों को दिक्कतें आ जाती हैं। इसके लिए चालकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत रहती है। परिवहन विभाग की ओर से विशेष रिफलेक्टिप कवर बनाए गए हैं। विभाग की ओर से सभी को निर्देशित किया गया है कि अपने वाहनों में रिफलेक्टिव कवर जरूर लगाएं। जागरूकता कार्यक्रम में कोतवाली के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार के अलावा शुगर मिल के कर्मचारी और चालक मौजूद थे। संवाद