फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डाॅक्टर्स डे पर भाजपा ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नगर मंडल की ओर से डाॅक्टर्स डे पर क्षेत्र के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र नेगी और महामंत्री रविन्द्र बेलवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हिमालयन अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक और स्पर्श गंगा की अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ.ज्योति द्विवेदी, अठूरवाला के डॉ.विजेन्द्र प्रसाद चमोली, आर्यन अस्पताल के संचालक डॉ.गजेन्द्र नागर और डॉ पुनीत को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल ने भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान की जानकारी दी। इस दौरान राजन गोयल, पुरूषोत्तम डोभाल, गौरी गोयल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष नितिन कोठारी, सुबोध नौटियाल, आदेश पंवार, गणेश रावत, तुषार नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें