फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: टीएचडीसी को मिला बेस्ट इवेंट मैनेजमेंट श्रेणी में दूसरा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
I25 से 27 नवंबर तक दिल्ली में आयोजित हुआ इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशंस फेस्टिवल-2023
विज्ञापन

I

I
I

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से 25 से 27 नवंबर तक डॉ. बीआर आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र जनपथ नई दिल्ली में इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशंस फेस्टिवल-2023 आयोजित किया गया है। जिसमें टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को बेस्ट इवेंट मैनेजमेंट श्रेणी में दूसरा पुरस्कार मिला।

टीएचडीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने कहा कि यह पुरस्कार टीएचडीसी के ब्रैंडिंग, पब्लिसिटी और इवेंट मैनेजमेंट में उनके अप्रतिम योगदान को दर्शाता है। पुरस्कार निगम की ओर से दिसंबर 2022 और सितंबर 2023 में आयोजित टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप का शानदार संचालन करने के लिए दिया गया। टीएचडीसी के निदेशक (कार्मिक) शैलेंद्र सिंह ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस टीम को बधाई दी। उन्होंने समाज के लिए संगठन की सेवा, पारदर्शिता के प्रति समर्पण व सकारात्मक सार्वजनिक धारणा के लिए कॉरपोरेट संचार की महत्वूपर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह पुरस्कार अपर महाप्रबंधक (केंद्रीय संचार) डॉ. एएन त्रिपाठी, सहायक प्रबंधक (केंद्रीय संचार) काजल परमार, ईशान भूषण व कार्यपालक प्रशिक्षु (केंद्रीय संचार) अविनाश कुमार ने प्रदान किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, नरेश बंसल, एएटीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संदीप मारवाह, पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें