फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डॉ. भारती को मिला राष्ट्रीय भारत रत्न का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। सामाजिक सरोकार के अलावा दलित उत्थान के लिए विशेष योगदान देने के लिए कुआंवाला निवासी डॉ. चंद्रलाल भारती को राष्ट्रीय भारत रत्न का सम्मान मिला है। डॉ. भारती आर्थिक रूप से कमजोर लाेगों के लिए काम करने और जरूरत बच्चों को उच्च और तकनीकि शिक्षा दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। डोईवाला विधानसभा के कुआंवाला क्षेत्र में निवासरत डॉ. चंद्रलाल भारती लोक निर्माण विभाग हरिद्वार में सिविल इंजीनियर के पद पर रहते हुए सामाजिक सरोकारों और जनसेवा में जुटे रहते हैं। उन्हें इससे पहले बहुजन गौरव सम्मान, डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. ज्योतिराव फुले नेशनल अवॉर्ड, भारत गौरव रत्न और देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार के अलावा बीते 31 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रीय भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें