फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: खारास्रोत नदी किनारे ध्वस्त किए दर्जनभर कच्चे अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका मुनि की रेती-ढालवाला ने मानसून को देखते हुए खारास्रोत नदी किनारे से दर्जनभर कच्चे अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। एक अतिक्रमण पर चालानी कार्रवाई कर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

शुक्रवार को निकाय की कर अधीक्षक अनुराधा गोयल के नेतृत्व में पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी और टैक्टर-ट्रॉली के साथ खारास्रोत पुल के नीचे नदी में पहुंची। यहां से टीम ने नदी किनारे पसरे कच्चे अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान शुरू किया। अचानक कार्रवाई होता देख अतिक्रमण कारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में वह अपना सामान समेटते नजर आए। इस दौरान जेसीबी की सहायता से एक दर्जन से अधिक कच्चे अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए। सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने बताया कि आगामी मानसून के दृष्टिगत नदी किनारे पसरे अतिक्रमण को हटाया गया है। मानसून के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिदिन निकाय क्षेत्र के नाले व नालियों की सफाई करवाई जा रही है। इस मौके पर थाना मुनि की रेती प्रभारी रितेश शाह, एसएसआई योगेश पांडे, पालिका सुपरवाइजर जितेंद्र सजवाण, वर्क एजेंट संदीप बिष्ट, लिपिक संजय भंडारी, कर संग्रहकर्ता अनुज, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें