फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तिरंगे के रंग में रंगा डोईवाला, निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेडियंट पब्लिक स्कूल की ओर से शुक्रवार को तिरंगा रैली निकाली गई। स्कूल प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद लोधी के नेतृत्व में निकली रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ने भी विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। रैली में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, राजन गोयल, राजकुमार राज, डॉ. सुमेर चंद रवि, संजीव लोधी, राजकुमार राज, राकेश लोधी, किशन नेगी, दीवान सिंह रावत समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें