फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 11-12 जुलाई को होगी जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता

Fri, 10 Jul 2026 03:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल निदेशालय व जिला प्रशासन टिहरी की संयुक्त पहल पर 11 एवं 12 जुलाई को श्रीपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुनिकीरेती में अंडर-18 बालक एवं बालिका वर्ग की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रवेश निःशुल्क है। इच्छुक विद्यालय एवं टीमें अपनी आवेदन 10 जुलाई तक अनिवार्य रूप से जिला खेल कार्यालय में जमा कर सकते हैं। प्रत्येक टीम में अधिकतम 12 खिलाड़ी और एक टीम मैनेजर होगा। खिलाड़ियों की सूची और जन्मतिथि संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से सत्यापित कर प्रस्तुत करनी होगी। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 अथवा उसके बाद की हो। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों को निर्धारित स्पोर्ट्स किट/टीम कलर में प्रतिभाग करना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति से आयोजित होगी और निर्णायक समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें