फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन: जिला जज ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते जिला जज प्रशांत जोशी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। बार एसोसिएशन ऋषिकेश के नव निर्वाचित सात पदाधिकारों को जिला जज प्रशांत जोशी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बार एसोसिएशन के सभागार में सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिला जज प्रशांत जोशी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष पद पर सूरत सिंह रौतेला, उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र सेमवाल, महासचिव पद पर सुनील नवानी, संयुक्त सचिव पद पर लाल सिंह मटेला, कोषाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह गुसांई, पुस्तकालय पद पर विनोद मिश्रा और ऑडिटर पद पर अजय कुमार कश्यप ने शपथ ली। इस मौके पर प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष मिश्रा, द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवाकांत द्विवेदी, एसीजेम उदम प्रताप सिंह, जूनियर डिवीजन अनामिका, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण, चौधरी ओंकार सिंह, नरेश शर्मा, सुभाष भट्ट, राजीव खेड़ा, मनीष बिजल्वाण, ऋषि अंथवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें