देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति व श्री हरि कथा आयोजन समिति की ओर से एक जनवरी से श्रीमद्भागवत कथा आयोजित होगी। इसकी तैयारी को लेकर भंडारीबाग के पास काली मंदिर में बैठक हुई। केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा व सचिव रुचि शर्मा ने कहा कि एक जनवरी से गुरु रोड स्थित मनभावन पैलेस में कथा शुरू होगी। शुभारंभ पर 500 से अधिक नारी शक्ति कलश यात्रा निकालेंगी। इस मौके पर निशा शर्मा, बीना अग्रवाल, रीना मौर्य, अनीता मौर्य, मंजू वर्मा, ऊषा राजपूत, नमिता धीमान, नूतन यादव आदि मौजूद रहे। संवाद