फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जन संवाद कार्यक्रम में शिक्षा सुधार को लेकर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी व सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रहे मौजूद
विज्ञापन

कोरूवा गांव के महासू देवता मंदिर प्रांगण में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों व ग्रामीणों ने शैक्षिक सुधार को लेकर चर्चा की। इस दौरान जौनसार बावर के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सुधार लाया जा सकता है। ग्रामीणों के सहयोग से इस प्रकार के प्रयासों को सफल बनाया जा सकता है। सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा विकास का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण माध्यम है। शिक्षित समाज देश को विकास के मार्ग पर आगे ले जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान ग्रामीणों ने दूसरे जनपदों से प्रतिदिन आवाजाही करने वाले शिक्षकों के कारण होने वाली असुविधा व विद्यालयों में संसाधनों की कमी से अधिकारियों को अवगत कराया। सुशीला राणा, वीरेंद्र सिंह तोमर, संतन सिंह तोमर, अर्जुन सिंह तोमर, हुकम सिंह तोमर, केशर सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह तोमर, दयापाल खन्ना, किशन सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें