फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा आरती में शामिल हुए निर्देशक सक्सेना

Sun, 16 Aug 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। फिल्म निर्देशक अभिषेक सक्सेना ने 80वां स्वतंत्रता दिवस पूर्णानंद घाट, जानकीपुल में आयोजित महिला गंगा आरती में शामिल होकर मनाया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देश की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तिरंगे की थीम पर सजे घाट पर भारत माता के जयघोष के बीच गंगा आरती हुई। अभिषेक सक्सेना ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना संपूर्ण राष्ट्र निर्माण संभव नहीं है। महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में समान अवसर मिलना जरूरी है। मौके पर डॉ. ज्योति, आचार्य सोनिया राज, पूनम रावत, अंजना उनियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें