फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट को डीजीपी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
10 नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल को सम्मानित करते डीजीपी अशोक कुमार। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तीर्थनगरी में बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों का पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने प्रशंसा की है। पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी ने ट्रस्ट की संस्थापक व पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल को सम्मानित किया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए ‘ऑपरेशन मुक्ति’ अभियान चला रही है। इस अभियान में नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट अतुलनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। ट्रस्ट की संस्थापक व पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने बताया कि वर्तमान में ट्रस्ट की ओर से कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। उनमें से एक कार्य बाल भिक्षावृत्ति को रोकना भी है। ट्रस्ट की ओर से मलिन बस्तियों में निवास कर रहे बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। यही नहीं कई बच्चों के शिक्षा के लिए भी आर्थिक मदद की जा रही है। इस दौरान ट्रस्ट की सह संस्थापक नुपुर गोयल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें