ऋषिकेश। भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक कदम है। मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें नीति निर्धारण में निर्णायक भूमिका दी है। इस कदम से महिलाओं की भागीदारी और अधिक सशक्त होगी। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आज गांव-गांव तक महिलाओं को मिल रहा है। नारी शक्ति से ही विकसित भारत बनेगा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान और अधिकार दोनों मिले हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता नयाल, चंद्रभानपाल, ममता रतूड़ी निर्मला उनियाल, मनीष क्षेत्री, विशाल शाही, वंदना स्वामी आदि शामिल रहे।