फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अशोक कुमार का एशिया कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
28 और 29 जुलाई को फिलीपींस में होगी चैंपिशनशिप, उत्तराखंड से एकमात्र चयन
विज्ञापन




देवभूमि आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार का चयन एशिया कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 28 और 29 जुलाई को फिलीपींस में आयोजित होगी।



अशोक कुमार (47) हाल निवासी मौजा रानीपोखरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा पूरे देश से छह खिलाड़ियों का चयन किया है। जिसमें पांच आंध्रप्रदेश और उत्तराखंड से उनका चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी फिलिपींस ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैँपियनशिप में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रायोजक न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्य और महाराणा स्पोर्ट कॉलेज के निदेशक से से सिर्फ आश्वासन मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अक्टूबर में उन्हें यूरोपियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्पेन जाना है। जहां उन्हें इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन यूनियन की ओर से मार्शल डिग्री दी जाएगी। जिसके बाद वो दूसरे खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1989 में पहला टूर्नामेंट खेला था। अब तक वो चार बार इंटरनेशनल चैंपियनशिप खेल चुके हैं।
विज्ञापन






गौरा शक्ति एप से जुड़कर पुलिस की कर रहे मदद

अशोक कुमार ने बताया कि वह पिछले काफी समय से गौरा शक्ति एप से जुड़कर उत्तराखंड पुलिस के साथ काम कर रहे हैं। स्कूलों में बच्चों को ताइक्वांडो सीखा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें