फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया

Sat, 31 Jan 2026 02:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
02 -श्रीमद् भागवद कथा में पहुंच कर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने लिया ब्यास पीठ से आशीर्वाद।स्रोत- - फोटो : samba news
विज्ञापन
डोईवाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने पहुंच कर ब्यास पीठ से आशीर्वाद लिया। कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। वृंदावन से आए कथा वाचक पं. धर्मेंद्र उपाध्याय शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी केवल एक लीला नहीं, बल्कि भक्तों के हृदय रूपी माखन को चुराने की दिव्य कला है। गोपियों के घर जाकर प्रभु ने प्रेम, समर्पण और निष्कलंक भक्ति का जो संदेश दिया, उससे संपूर्ण ब्रज आनंदमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नृत्य-कीर्तन करते हुए गोवर्धन पूजा संपन्न की एवं प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सजी भव्य छप्पन भोग की झांकी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर गणेश रावत, राजेश जुगलान, कमल कुमार, पदमा नैथानी, कमला नेगी, कमलेश भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें