ऋषिकेश। लोगों को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, ऋषिकेश और प्रोजेक्ट एलओएल (लाॅफ ऑफ आउट) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क दंत स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 938 लोगों ने अपने दांतों और मसूड़ों की जांच कराई और विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। शिविरों का आयोजन निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल, प्रेम पाठशाला जूनियर हाई स्कूल और काली की ढाल में किया गया। शिविर में विद्यार्थियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिन मरीजों को आगे उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन भी दिया गया।