फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आरडी खातों के लिए कार्ड उपलब्ध कराने की मांग

सार

ऋषिकेश में राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आरडी खातों के लिए कार्ड उपलब्ध कराने की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी। अभिकर्ताओं ने समस्या के समाधान न होने पर अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
 पोस्टमास्टर जनरल को ज्ञापन सौंपतें राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन के पदा​धिकारी। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश। आरडी के खातों को खोलने के लिए कार्ड उपलब्ध कराने की मांग पर राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम, निदेशक डाकघर, जनरल पोस्टमास्टर और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से उनके कार्यालयों में जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें कार्ड संबंधित ज्ञापन सौंपा। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर संगठन के सदस्यों ने अक्तूबर माह से आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रतिनिधिमंडल की महिला अभिकर्ताओं ने कहा कि महिला प्रधान एजेंसी के तहत आरडी के खातों को खोलने के लिए कार्ड की आवश्यकता होती है, जो पिछले तीन महीनों से उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इससे परेशानी हो रही है। इस मौके पर हंसराज मंदोलिया, अनीता रैना, अजय कुमार गुप्ता, अजय ब्रेजा, संगीता भट्ट, गीता सचदेवा, गोल्डी ब्रेजा, शशि मिश्रा, संगीता मल्ल, सौरभ रावत, विनोद बाला रावत, रेखा गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें