फोटो
ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर ऋषिकेश शहर में उत्तराखंड जल संस्थान की नई शाखा स्थापित करने की मांग की है। पत्र में अवगत कराया गया है कि ऋषिकेश पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से देश का महत्वपूर्ण शहर है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच जाती है। ऐसे समय में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित बनाए रखने में परेशानी होती है। गंगा तटीय क्षेत्र होने के कारण यहां सीवरेज व्यवस्था की निगरानी करना भी असंभव हो जाता है। वर्तमान में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली संस्था उत्तराखंड जल संस्थान की कोई भी शाखा ऋषिकेश में उपलब्ध नहीं है। जबकि अन्य विभागों के कार्यालय ऋषिकेश में हैं। जल संस्थान से संबंधित छोटे काम के लिए देहरादून और सीवरेज से संबंधित कार्यों के लिए हरिद्वार जाना पड़ता है। संवाद