फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नए मार्ग को पुराने मार्ग से जोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। वार्ड संख्या चार जौलीग्रांट के स्थानीय निवासी द्वारा बुरांश कॉलोनी में नए मार्ग को पुराने मार्ग से नहीं जोड़े जाने का आरोप सभासद और पालिका पर लगाया गया है। बुरांश कॉलोनी वार्ड संख्या चार जौलीग्रांट में नगर पालिका द्वारा 4.82 लोनिवि मार्ग से पालिका की पुरानी सड़क तक सीसी मार्ग का निर्माण किया गया था। आरोप है कि इस मार्ग को पुराने लोनिवि मार्ग पर जोड़ना था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। बीच में एक प्लॉटिंग की दीवार से दोनों मार्गों को अलग कर दिया गया है। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग दोनों मार्गों के बीच में दीवार के कारण एक मार्ग से दूसरे मार्ग तक नहीं जा पा रहे हैं। स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि वार्ड संख्या चार के सभासद अरुण सोलंकी को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन सभासद इस तरफ ध्यान देने के बजाय अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने इसकी लिखित में शिकायत नगर पालिका के अधिशासी अभियंता से भी की है। सभासद सोलंकी ने कहा कि वो दीवार किसी व्यक्ति की निजी दीवार है और वो व्यक्ति अपनी दीवार हटाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें