फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने की मांग

Fri, 13 Feb 2026 02:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
2 तहसील मुख्यालय पर विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडी
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप से जुड़े किसानों ने बृहस्पतिवार को अमेरिका-भारत व्यापार समझौता रद्द करने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर समझौता रद्द कराने की मांग की। बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा के नेतृत्व में किसान जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेता सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौता देश के किसानों के हितों के खिलाफ है। इससे कृषि और उत्पादों की कीमतों पर दबाव बढ़ेगा। छोटे और मझोले किसानों की आजीविका प्रभावित होगी। कहा कि समझौता किसानों से राय लिए बिना किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाएंगे। डोईवाला ब्लाॅक प्रमुख गौरव सिंह और युवा भाकियू जिलाध्यक्ष अजित सिंह प्रिंस ने कहा कि किसान पहले से ही बढ़ती लागत, घटते दाम और प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। ऐसे में बाहरी दबाव वाले व्यापार समझौते किसानों पर अतिरिक्त बोझ डालने वाले साबित होंगे। किसानों ने उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर समझौता रद्द कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गन्ना समिति उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, नगर अध्यक्ष विजय बख्शी, सरजीत सिंह, अवतार सिंह, रणजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें