फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सिंगटाली में प्री वेडिंग शूट करने पर रोक लगाने की मांग

Mon, 26 Oct 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिंगटाली मोटरपुल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने की बैठक
विज्ञापन

- स्थानीय प्रशासन और पुलिस को देंगे ज्ञापन
ऋषिकेश। सिंगटाली झूला पुल के पास प्री वेडिंग शूट पर रोक लगाने की मांग पर सिंगटाली मोटरपुल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने गुमानीवाला में एक बैठक की। इसमें समिति के पदाधिकारियों ने सिंगटाली झूला पुल पर हो रही प्री वेडिंग शूट रोक लगाने के लिए पौड़ी जिला प्रशासन और लक्ष्मणझूला पुलिस को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। सिंगटाली मोटरपुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने कहा कि आज सिंगटाली में मोटरपुल का निर्माण चल रहा है। इसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर से रोड कटिंग और प्लेटफार्म बनाने का काम किया जा रहा है। पौड़ी जिले की साइड ढांगूगढ़ से नीचे रोड कटिंग का काम चल रहा है। कटिंग के दौरान पत्थर नीचे गिर रहे हैं। सिंगटाली झूला पुल पर प्री वेडिंग शूट होती है। ऐसे में प्री वेडिंग शूट के दौरान कोई भी पत्थरों की चपेट में आ सकता है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश, देहरादून, विकासनगर, हरिद्वार, देवप्रयाग से फोटोग्राफर और इवेंट की टीम कपल को लेकर प्री वेडिंग शूट के लिए सिंगटाली पहुंचती हैं। उन्होंने बताया कि सिंगटाली में प्री वेडिंग शूट पर रोक लगाने की मांग को लेकर जल्द ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम जाखणीखाल/यमकेश्वर और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को ज्ञापन देगा। जिससे किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें