- जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने उठाईं मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। जिला गंगा संरक्षण समिति की देहरादून में आयोजित बैठक में समिति के नामित सदस्य पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने ऋषिकेश से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने खदरी क्षेत्र में सौंग नदी की बाढ़ से सुरक्षा के लिए तटबंध बनाने, बाईपास मार्ग पर स्मृति वन ऋषिकेश के सौंदर्यीकरण, लक्कड़घाट में वन विभाग की खाली पड़ी भूमि पर कंजर्वेटरी पार्क की स्थापना, 26 एमएलडी एसटीपी के निकट खाली पड़े तालाबों में मत्स्य पालन एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और बर्ड वाचिंग प्वाइंट की स्थापना की मांग की। यह बैठक मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र में मृत पशुओं के निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। पशुओं के अवशेष नदी-नालों से होते हुए गंगा में जा रहे हैं। इस पर मृत पशुओं के निस्तारण के लिए डीएम ने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में नामित सदस्या प्रतिभा शरण, एसडीओ अभिषेक मैठाणी, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अमित पोखरियाल, राघवेंद्र डोभाल, गुरमीत सिंह, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।