फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रेसन भारतीय इतिहास के महानतम सम्राट है: प्रेमचंद

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन की जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ करते विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व अन्य। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल सभा डोईवाला की ओर से आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन अपनी दयालु, स्वभाव, वीरता और न्यायप्रियता के साथ दूरदर्शिता के कारण ख्याति प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने कल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया। कहा कि वह सामाजिक समानता में दृढ़ विश्वास रखते थे। वह मानते थे कि प्रजा की प्रसन्नता में राजा की प्रसन्नता है और प्रजा के कल्याण में ही राज्य का कल्याण है। अग्रवाल सभा के संगठन मंत्री रोशनलाल अग्रवाल ने कहा कि हमें महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलना होगा। प्रमुख व्यवसायी राजन गोयल ने कहा कि जनकल्याण के लिए सामूहिकता के साथ करने की जरूरत है। कार्यक्रम में ईश्वरचंद अग्रवाल, आयोजन समिति के विनय जिंदल, विनय मित्तल, मनोज गुप्ता, प्रवीण गर्ग, आशीष सिंघल, मनोज गुप्ता, महेश गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल और अश्वनी गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें