फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी की पुण्यतिथि पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए गंगा की आरती उन्हें समर्पित की। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि दादाभाई नौरोजी केवल एक राजनैतिक व्यक्तित्व नहीं थे, वे भारत माता के सच्चे सपूत, विचारशील अर्थशास्त्री, निस्वार्थ सेवक और स्वतंत्रता की मशाल जलाने वाले युगद्रष्टा थे। दादाभाई नौरोजी ने लंदन में रहकर भी भारत की पीड़ा को नहीं भुलाया। उन्होंने ड्रेन थ्योरी के माध्यम से यह बताया कि किस प्रकार भारत का धन अंग्रेज लूटकर ले जा रहे हैं। यह उनके गंभीर अध्ययन और समर्पण का परिणाम था। दादाभाई नौरोजी ने ज्ञान से राष्ट्र की सेवा की, वैसे ही आज के युवा शिक्षा को अपने स्वार्थ के लिए नहीं, देश सेवा के लिए लगाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें