एसडीआरएफ ने शिवपुरी में गंगा में नहाते समय डूबे हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले युवक का शव पशुलोक बैैराज से बरामद कर लिया। परिजनों ने मृतक की पहचान की। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि 4 अक्तूबर को हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी के ए-895 निवासी मनीष गौतम (25) पुत्र श्रीचंद गौतम अपने दोस्त के साथ शिवपुरी घूमने आया था। गंगा में नहाते समय अचानक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ ने युवक की खोजबीन के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रही थी। शुक्रवार को एक शव के पशुलोक बैराज में फंसे होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची डीप डाइविंग टीम ने शव को को बाहर निकाला। परिजनों के पहचान करने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। संवाद