ऋषिकेश। बेटी दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अखिल भारतीय सनातन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. राजे नेगी ने कहा कि बेटियां और वन, दोनों ही मानव जीवन के सबसे बड़े धन हैं। डॉ. नेगी ने बताया कि बेटियां केवल परिवार की नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की शान हैं जिस प्रकार वन हमारे पर्यावरण, जल और जीवन की रक्षा करते हैं, ठीक उसी प्रकार बेटियां संस्कार, संवेदना और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।वर्तमान समय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ वन संरक्षण को भी एक जनआंदोलन बनाना बेहद आवश्यक है। नेगी ने कहा कि प्रत्येक बेटी को समान शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाएं। साथ ही बेटियों के सपनों को उड़ान देने के लिए परिवार और समाज को अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। संवाद