फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित

Thu, 06 Aug 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। क्षेत्र में बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार शाम तक लगातार मध्यम वर्षा होती रही। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। स्कूलों में छुट्टी होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। बारिश के कारण धान की फसल के खेत लबालब पानी से भर गए। वहीं सड़कों हुए गढ्ढों में जगह जगह जलभराव हो गया। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। एयरपोर्ट मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कुल 60.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं सुबह साढ़े आठ बजे के बाद शाम पांच बजे तक कुल 38.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की दिल्ली वाली उड़ान दोपहर एक बजे के स्थान पर 1:54 बजे एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें