फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक धरोहर हमारी पहचान : प्रो. जोशी

Wed, 29 Oct 2025 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रस
विज्ञापन
पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर के विवेकानंद सभागार में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर अंतर महाविद्यालयीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, कला और परंपराओं की अनुपम झलक देखने को मिली। कुलपति प्रो. एनके जोशी, परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रो. एनके जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर हमारी पहचान है। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर युवाओं की ओर से अपनी परंपरा को मंच पर जीवंत करना गर्व का विषय है। सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह हमारी जड़ों और परंपराओं से जुड़ने का मार्ग है। छात्रों का यह उत्साह उत्तराखंड की युवा शक्ति की सजीव झलक प्रस्तुत करता है। प्रतिभागियों ने शास्त्रीय, पारंपरिक एवं फ्यूजन नृत्य शैलियों का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। एकल गायन में प्रतिभागियों ने संस्कृति और लोकगीतों की मधुर धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें