फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर से चीनी मिलों में शुरू होगा पेराई सत्र : गन्ना मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आगामी 15 नवंबर से प्रदेश की सभी चीनी मिलों में गन्ने का पेराई सत्र शुरू किया जा सकता है। इसके लिए मिलों में मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। रानीपोखरी में आंचल दुग्ध उत्पादन मेले के दूसरे दिन पहुंचे पशुपालन, डेरी और गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उनकी तरफ से गन्ना पेराई की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चीनी मिलों में पंद्रह नवंबर से पेराई सत्र शुरू किया जा सकता है। कहा कि उनकी दुग्ध उत्पादकों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। दीपावली से पहले दूध का पेमेंट दुग्ध उत्पादकों को कर दिया जाएगा। मेले के दूसरे दिन सभी विभागों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन अधिकारी अमित सिंह ने पशुपालकों को स्टॉल में सौ-सौ किलो के चारे के बैग के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, सहायक निदेशक डेरी विकास प्रेमलाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें