फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चर्च में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम

Fri, 26 Dec 2025 02:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
02 - क्रिसमस के अवसर पर तपोवन चर्च में प्रार्थना करने लिए पहुंचे श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
तपोवन की वादियों में स्थित चार दशक पुराने चर्च पृथ्वी पाल सदन में क्रिसमस का उल्लास अपने चरम पर नजर आया। इस पावन अवसर पर चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया, जहां प्रार्थना करने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों का भी भारी हुजूम उमड़ा। चारों ओर गूंजते कैरल्स और उत्सव के रंगों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।चर्च के फादर शिबू थोमस ने बताया कि तपोवन क्षेत्र में यह एकमात्र चर्च है, जहां क्रिसमस के दिन पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में प्रार्थना के लिए पहुंचते हैं। क्रिसमस से एक दिन पहले ही चर्च परिसर में चहल-पहल और उत्सव का माहौल देखने को मिलता है। शाम ढलते ही प्रार्थना के लिए लोगों का आवागमन शुरू हो जाता है। ठंड को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए चर्च परिसर के पार्क में बोनफायर की व्यवस्था की गई थी। वहीं, गर्म कॉफी भी वितरित की गई। छोटे-छोटे बच्चे सांता क्लॉज की पोशाक में चर्च आने वाले मेहमानों का स्वागत करते नजर आए। बच्चों ने डीजे की धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। चर्च परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और सितारों से सजाया गया था। चर्च परिसर में भाईचारे, शांति और प्रेम का संदेश गूंजता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें