ऋषिकेश। श्रम विभाग के कार्यालय में इन दिनों में श्रम कार्ड रिन्यूअल करने वालों की भीड़ लग रही है। श्रमिक अपने पुराने श्रम कार्ड और दस्तावेज लेकर श्रम विभाग के कार्यालय में पहुंच रहे हैं। श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों को जो योजनाओं का लाभ दिया जाता है उसमें श्रमिक का कार्ड चालू स्थिति में होना चाहिए। मंगलवार को करीब 30 से अधिक श्रम कार्ड रिन्यूअल कराए गए। सहायक श्रमायुक्त पिंकी टम्टा ने बताया कि आजकल श्रमिकों के श्रम कार्ड रिन्यूअल हो रहे हैं। श्रमिक योजनाओं के बारे में जानकारी के लिए भी पहुंच रहे हैं। श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।