फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी में 10 महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 11 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
अवैध्‍ा श्‍ाराब - फोटो : file photo
विज्ञापन
तीर्थनगरी में शराब के अवैध धंधे में सक्रिय 10 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नौ पेटी देसी शराब की बरामद हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इनमें से कई महिलाएं पहले भी आबकारी अधिनियम में पकड़ी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


सोमवार को कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए त्रिवेणी घाट आस्था पथ से पांच महिलाओं को पकड़ा। तलाशी में उनके पास देसी शराब के 200 पव्वे मिले। उनकी पहचान गुजरी देवी, शैलो देवी, राधा, शारदा और विद्या देवी निवासी झुग्गी झोपड़ी, मायाकुंड के रूप में कराई।

दून मार्ग पर जंगलात बैरियर के समीप रानीपोखरी की ओर से आ रही संदिग्ध पांच महिलाओं को पकड़ा। उनके पास से देसी शराब के 220 पव्वे मिले। उनकी पहचान दुलारी, बाला निवासी जाटव बस्ती, पानमती, मुन्नी, चांदमती निवासी चंद्रेश्वर नगर, चंद्रभागा के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी पंकज पोखरियाल ने बताया कि शराब तस्करी में हत्थे चढ़ी महिलाएं पहले भी आबकारी अधिनियम के उल्लंघन में पकड़ी जा चुकी हैं। तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जल्द गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें