रायवाला रेलवे स्टेशन में एक नेपाली युवक ने चाय की चुस्की में गाढ़ी कमाई गवां दी। बेहोशी की हालत में युवक को रायवाला 108 सेवा की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया गया। जहां युवक का प्राथमिक उपचार चल रहा है।
पीड़ित नेपाली युवक नारायण सिंह (20) ने बताया कि रायवाला रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने उसे चाय पिलाई थी। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गया। उसके पास करीब आठ हजार रुपये थे, जो गायब हैं।