एक नामचीन कॉलेज में भारत-पाक मैच के दौरान छात्राओं ने की नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रूट पर सक्रिय जहरखुरानी गिरोह के सदस्य ने एक यात्री को नशीली फ्रूटी पिलाकर उसके पास से नकदी और सामान लूूूट लिया। पीड़ित को बेसुध हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम मुयाल, टिहरी गढ़वाल निवासी विनोद भट्ट (35) पुत्र देवी प्रसाद दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। बताया कि होली मनाने के लिए छुट्टी लेकर गांव आ रहा था। बीते सोमवार देर शाम दिल्ली से ऋषिकेश आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ। एक सहयात्री ने बताया कि ऋषिकेश में उसकी जमीन है, जिसे वह देखने जा रहा है। सफर में बातचीत के दौरान उसने कटा हुआ सेब खाने को दिया, तो तबीयत खराब होने की बात कहकर सेब खाने से इनकार कर दिया।
इसी बीच उसने बैग से एक फ्रूटी निकाली और कहा कि इसे पीने से तबीयत सही हो जाएगी। बंद पैकेट देख फ्रूटी पी ली और फिर क्या हुआ पता नहीं। आंख खुली तो खुद को सरकारी अस्पताल में पाया। पीड़ित ने बताया कि उसका पर्स, मोबाइल और बैग गायब है। पर्स में साढ़े तीन हजार रुपये, एटीएम और आधार कार्ड था।
मंगलवार सुबह 108 आपातकालीन सेवा ने पीड़ित को संयुक्त यात्रा रोडवेज बस से बेसुध हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।