फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से चेन लूटने का प्रयास

Thu, 25 Feb 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती मंगलवार रात गीतानगर हाईवे पर दुपहिया वाहन से जा रहे दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने चेन खींचने का प्रयास किया। लेकिन पीछे बैठी महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उनके प्रयास को असफल कर दिया। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बनखंडी (ऋषिकेश) निवासी छम बहादुर अपनी पत्नी किरण के साथ विवाह समारोह में जा रहे थे।
विज्ञापन


सिटी गेट से थोड़ा आगे निकलने पर पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने उनके स्कूटर से बाइक सटा ली। बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से चेन खींचने का प्रयास किया। लेकिन शॉल लपेटे होने के कारण वह असफल हो गए। इसके बाद उन्होंने महिला के हाथ में रखे मोबाइल को भी छीनने का प्रयास किया।

लेकिन महिला ने मोबाइल नहीं छोड़ा और बचाओ-बचाओ चिल्लाना शुरू कर दिया। इतने में बदमाश गीता नगर से थोड़े आगे रेलवे क्रॉसिंग की तरफ से भाग गए। देखते ही देखते हाईवे पर भीड़ जमा हो गई। छम बहादुर की पत्नी वीरपुर खुर्द में एनम के पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना था कि घटना के बाद उन्होंने 100 नंबर पर कई बार फोन किया। लेकिन किसी ने नहीं उठाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें