फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यास्त के बाद गंगा में करा रहे थे राफ्टिंग

Sun, 03 Apr 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
पर्यटक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूर्यास्त के बाद गंगा में राफ्टिंग कराकर पर्यटकों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे पांच राफ्ट संचालकों का पुलिस ने चालान किया है। पुलिस ने हिदायत दी कि नियम का दोबारा उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुनिकीरेती थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम नियमों की धज्जिया उड़ा रहे राफ्ट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने पर्यटकों की जान जोखिम में डाल रहे पांच राफ्ट संचालकों 83 पुलिस एक्ट में चालान किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि नियमानुसार सूर्यास्त के बाद गंगा में राफ्टिंग पर प्रतिबंध है। खारास्रोत में शाम ढलने के बाद पांच राफ्ट गंगा में नजर आई, जिसमें पर्यटक सवार थे। पुलिस ने बताया कि डिवाइन एडवेंचर, सनराइज आदि राफ्टिंग कंपनियों का चालान किया है। पुनरावृत्ति होने पर राफ्टिंग कंपनियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


15 का चालान
मुनिकीरेती पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए क्षेत्र में प्राईवेट वाहनों पर सरकारी बोर्ड और पदनाम लगी प्लेट पर कार्रवाई करते हुए 16 वाहनों का चालान किया है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में शिक्षक संघ, राजनैतिक दलों और सरकारी विभागों के बोर्ड प्राइवेट वाहनों में पाए गए। सभी को हिदायत दी कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया तो वाहन सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें