फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में युवक ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में जमीन के सौदे में हुई धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने इस मामले में थाना लक्ष्मणझूला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। स्वर्गाश्रम जौंक निवासी नवीन राणा के अनुसार बीते 2012 में घट्टूगाड निवासी कलम सिंह राणा से जमीन का सौदा किया था। अग्रिम राशि के तौर पर साढ़े सात लाख रुपये देकर अनुबंध पत्र बनाया गया। सात साल तक कलम सिंह राणा रजिस्ट्री कराने को लेकर गुमराह करता रहा। बाद में पता चला कि जिस जमीन को कलम सिंह राणा ने मुझे बेची है वह जमीन किसी और की है। नवीन ने थाना लक्ष्मणझूला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी महेश्वर प्रसाद पूर्वाल का कहना है कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है अगर इस प्रकरण में कोई तहरीर प्राप्त होती है तो इस पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें