फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। रोडवेज बस और स्कूटी के बीच टक्कर होने से दो युवक जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भरती कराया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में सुबह आठ बजे रोडवेज की बस देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी जबकि विपरीत दिशा से स्कूटी पर सवार दो युवक आ रहे थे।
विज्ञापन

स्कूटी अचानक बस की चपेट में आ गई, जिससे स्कूटी में सवार युवक घायल हो गए। दुघर्टना होते ही लोग बचाव करने के लिए दौड़ पड़े और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। कोतवाल राकेश गुसांई ने बताया कि हादसे में बाइक सवार गौरव 23 पुत्र रमेश और बलराम 22 पुत्र रविंदर दोनों निवासी बालावाला बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को हिमालयन अस्पताल में उपचार के लिए भरती कराया गया है। कोतवाल ने बताया कि गौरव की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें