फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्म तोड़कर तेल और तांबा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। रानीपोखरी हाट बाजार के समीप पेयजल नलकूप के लिए लगाए गए एक ट्रांसफार्मर का तेल और तांबा किसी ने चोरी कर लिया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने रानीपोखरी थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। देर रात रानीपोखरी थाना क्षेत्र के जौलीग्रांट विद्युत उपखंड के अंतर्गत रानीपोखरी हाट बाजार के समीप लगाए गए ट्रांसफार्मर से तेल और तांबा चोरी हो गया, जिससे पेयजल व्यवस्था लड़खड़ाने और कई घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ऊर्जा निगम के अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद रानीपोखरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से ऊर्जा निगम को करीब पांच लाख की क्षति पहुंची है। जौलीग्रांट के विद्युत उपखंड अधिकारी एमएम बहुगुणा ने बताया कि ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर तेल और तांबा चोरी किया है। मामले की बाबत उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इससे पहले बीते अगस्त माह में भी रानीपोखरी क्षेत्र से एक ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें