ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी क्षेत्र में करीब दो दर्जन आधार कार्ड आवेदकों ने उप जिलाधिकारी और कोतवाली पुलिस से आधार कार्ड सेंटर में कार्यरत कर्मियों पर मनमानी करने तथा आवेदकों से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आवेदकों ने एसडीएम और कोतवाली पुलिस से इस संबंध में कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायतकर्ता रविंद्र सिंह कुंवर ने एसडीएम और कोतवाली पुलिस को बताया कि वह और करीब दो दर्जन लोग अपने-अपने आधार कार्ड बनवाने के लिए हरिद्वार रोड स्थित देना बैंक में संचालित आधार कार्ड सेंटर में गए।
यहां कार्य कर रहे लोग अव्यवस्था कर मनमर्जी कर रहे थे। लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने इन सभी लोगों के साथ अभद्रता की। उन्होंने इस संबंध कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में सुभाष नौटियाल, सत्यम रतूड़ी, सिद्धार्थ पंवार, सुनीता बडोनी, राम नारायण, गुरदीप, निखिल रस्तोगी, गुनित सिंह, तारा चंद शर्मा, कमलेश राजपूत, सरस्वती रावत, पूनम नेगी, तेजपाल सिंह गुसांई मौजूद रहे।