फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे युवकों का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शिवपुरी में गंगा में डूबे गुजरात के दो युवकों का रविवार को भी पता नहीं चल पाया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश के लिए रेसक्यू अभियान चलाया। देर शाम तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह सात बजे से शिवपुरी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से गंगा में डूबे गुजरात के दो युवकों की तलाशी के लिए अभियान चलाया। शिवपुरी चौकी प्रभारी नीरज रावत ने बताया कि देर शाम तक दोनों युवक कुनाल कौसाड़ी (23) पुत्र प्रवीण भाई और जैनिस पटेल (24) पुत्र दीपक भाई का कोई पता नहीं चल सका। बीते शुक्रवार को गुजरात का एक युवक फैसिल ठक्कर (22) पुत्र भरत भाई निवासी बागल, सूरत, गुजरात का गंगा में पैर फिसलने से बहने लगा। युवक को बहता देख उसके दो साथियों कुनाल और जैनिस ने उसे बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। इसमें तीनों युवक गंगा में बह गए। रेसक्यू अभियान के दौरान फैसिल ठक्कर का शव बरामद कर लिया गया। जबकि बाकी दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें