फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी करने वाला धरा

विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर फर्जी लॉटरी का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने लॉटरी के नाम पर अलग-अलग खातों में कुल 12 लाख रुपये जमा कराए गए थे। पकड़े गए युवक की पहचान मोहम्मद गनी पुत्र मोहम्मद अनवर निवासी मकान संख्या 5एस, 190/34 पटेल नगर गांधी भवन नामपल्ली हैदराबाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि बीती आठ दिसंबर 2015 को श्यामपुर निवासी हेमलता पत्नी मनोज रयाल ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसे एक फोन कॉल आया। फोन करने वाले ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति के तहत 25 लाख रुपये की उनकी लॉटरी निकली है। लॉटरी का 25 लाख रुपये उसे चेक के जरिये भेजने को कहा और महिला को विश्वास में लेने के लिए घर के पते पर फर्जी चेक भी भेजे। ठगों ने महिला को बातों में फंसाते हुए कमीशन का पैसा 12 लाख रुपए अलग-अलग खातों में डलवा लिया।

सर्विलांस से पता चला ठग का ठिकाना
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से दिए गए मोबाइल नंबरों को सर्विलांस तथा जिन खातों में रुपये जमा कराए गए थे, इसकी जानकारी जुटाई गई। जिन खातों में रुपए जमा कराए गए थे, उससे लिंक मोबाइल नंबर की लोकेशन हैदराबाद की निकली। कोतवाली पुलिस ने खाते से पूरी डिटेल प्राप्त कर आरोपी के हैदराबाद पते पर बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा। संदिग्ध की ओर से नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नैनवाल के नेतृत्व में कांस्टेबल संतोष कुमार व कमल जोशी ने हैदराबाद जाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें