फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने के बाद महिला हुई गायब

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। गेस्ट हाउस के कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला अचानक गायब हो गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस जब तफ्तीश के लिए शिकायतकर्ता महिला से बातचीत करने उसके ठिकाने पहुंची तो महिला ने जो पता पुलिस के पास दर्ज कराया था वहां ताला लटका मिला। आसपास लोगों से जानकारी ली गई तो पता चला कि अब वह वहां नहीं रहती हैं। बाद में उसके फोन नंबर पर संपर्क साधने की कोशिश की गई तो वह भी बंद था।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि बीते सोमवार को स्कॉटलैंड निवासी एक महिला ने तपोवन स्थित एक गेस्ट हाउस के कर्मचारी दीपक तथा मैनेजर सुनीत व विशाल तथा मालिक मित्रा पर छेड़छाड़, लज्जा भंग तथा आरोपियों की बचाने की शिकायत दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष के अनुसार मामले की पड़ताल करने के लिए विदेशी महिला से पूछताछ की जानी है, मगर उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। महिला के अचानक गायब हो जाने से तमाम आशंकाएं पैदा हो रही हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें