भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज की पत्नी हेजल कीच अपने बेटा ओरियन और बेटी औरा के साथ ऋषिकेश के तपोवन पहुंची। गंगा घाट पर उन्होंने अपने बेटा और बेटी के साथ मिलकर गंगा आरती की। इसके बाद उन्होंने तपोवन क्षेत्र के आसपास पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान हेजल ने अपने बच्चों के साथ मिलकर गंगा के पवित्र जल का आचमन कर मां गंगा से आशीर्वाद लिया। सूत्रों की मानें तो क्रिकेटर की पत्नी तपोवन क्षेत्र के एक होटल में रुकी थीं। पांच मार्च को वह परिवार के साथ ऋषिकेश से रवाना हो गई है।