फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: किसान सम्मान निधि के रिकार्ड को किया ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
थानो न्याय पंचायत के अंतर्गत पाववाला सौडा पंचायत में कृषि विभाग की ओर से किसानों के सम्मान निधि के रिकार्ड को ऑनलाइन ठीक करने के लिए शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक और पूर्व कृषि अधिकारी प्रेमप्रकाश शैली ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सत्यापन और बीज ग्राम योजना के बारे में शिविर का आयोजन किया गया। किसानों को रवि की फसल के बीजों और बीजों पर दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में भी जानकारी दी गई। किसानों के किसान सम्मान निधि के रिकार्ड को ऑनलाइन ठीक किया गया। कहा कि जिन किसानों के रिकार्ड ठीक हो गए हैं, उनकी अक्तूबर माह में सम्मान निधि की किस्त खातों में पहुंच जाएगी। ग्राम प्रधान राखी पंवार ने कृषि यंत्रों को उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान विजय पंवार, कृषि अधिकारी पूनम खरबंदा, एसपी मैठाणी, विरेंद्र नेगी, सोनी रावत, अरविंद रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें