फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: छात्र संघ चुनाव में दावेदारों ने झोंकी ताकत

Sat, 12 Sep 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव में दावेदारों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

ढालवाला / नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की घोषणा के साथ ही परिसर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। विभिन्न पदों पर ताल ठोक रहे दावेदारों ने अपना पक्ष मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्य मुकाबला एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों ही प्रमुख छात्र संगठन अपनी-अपनी जीत पक्की करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। यहां अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और एबीवीपी से एक-एक दावेदार ही सामने आए हैं। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई से आयुष रावत और एबीवीपी के हिमांशु जोशी दावेदारी जता रहे हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर हिमांशी भंडारी और महासचिव पद के पर आशा रावत मजबूती से चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं। सह सचिव पद पर अनामिका कैंतुरा और करीना पुंडीर दावेदारी जता रही हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अमृता रावत ही अभी तक एकमात्र दावेदार हैं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर प्रियांशु कैंतुरा और आयुष बिजल्वान दावेदार हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें